उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर : चोरी की दस बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। एसओजी प्रभारी शेषनाथ यादव व मोहाना थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी को मुखबिर द्वारा बुधवार को सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की अपाची बाइक लेकर जा रहा है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना को सही मानते हुए अहिरौली गांव के पास वाहन चेकिंग शुरू कर दिया। इसी बीच एक अपाची आई।
उसे चेक करने पर वह कागज नहीं दिखाया और उसकी डिग्गी से नशीली दवाएं भी बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया युवक अन्तर्जनपदीय 25 हजार का इनामिया चोर अजय सिंह है।
अभियुक्त की पहचान संतकबीरनगर जिले के मेहदावल थाना क्षेत्र के भरथुआ का निवासी है। अभियुक्त की निशानदेही पर नेउराकोठी बाग से दस बाइक के साथ नेपाल के बनगाई निवासी हजरत अली व चुनमुनवा निवासी इन्द्रेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।




