उत्तर प्रदेशदेशबहराइचब्रेकिंग न्यूज़राज्य
बहराइच : सुपर 50 के तहत बहराइच जिले को भी मिला मौका

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व को प्रदेश की बेसिक शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा ने प्रदेश में लगभग 800 से अधिक ब्लाकों में बहराइच को सुपर 50 के तहत बहराइच जिले को भी मौका दिया हैं, जिसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने शासन के निर्देश की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए जिले के फखरपुर ब्लाक को सुपर 50 के तहत सभी बिन्दुओं पर मानक के अनुरूप कार्य करने के लिए नामित किया है और फखरपुर के खण्ड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार को निर्देशित किया है कि एआरपी के साथ टीम बनाकर त्वरित गति से कार्य करें, यदि कहीं कोई समस्या आती हैं तो तुरन्त अवगत करायें जिससे समस्या का निराकरण कर सुपर 50 मे भी उच्च स्थान प्राप्त किया जा सके।




