गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

काशीनाथ महाविद्यालय करौंदा खालसा में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सिद्धार्थनगर। काशीनाथ महाविद्यालय करौंदा खालसा सिद्धार्थनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना अन्तर्गत स्वयं सेविकाओं को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के उनके अधिकारों और सुरक्षा प्रति जागरूकता कार्यक्रम का शनिवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक जय प्रकाश के मार्गदर्शन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबन्धक प्रतिनिधि सचिन अग्रहरि ने अपने सम्बोधन में कहा कि नारी केवल एक शब्द नहीं बल्कि सम्पूर्ण सृष्टि का आधार है। वह जीवनदायिनी है। भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, ममता और त्याग का स्वरूप माना जाता है। इसलिए आज की आधुनिक समाज में जिस प्रकार महिलाओं के प्रति हिंसा, असुरक्षा, असमानता बढ़ रही है, वह बहुत ही चिन्ता का विषय है। हमें इसे समाज से निकालने के लिए मिलकर प्रयास करना चाहिए। पिन्टू चौधरी, विजय तिवारी, शिव शंकर पाण्डेय, विनय सिंह, मोनी, अनीषा सहित महाविद्यालय परिवार के सभी लोगों की उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!