बांसी : संकल्पों को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए कार्यशाला का आयोजन

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बांसी। बूथ स्तर पर पार्टी क़ो और सशक्त बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी में नए सिरे से सदस्यता अभियान चलाने की कवायद तेज हो गई है। अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए सितम्बर माह से व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उक्त बातें पूर्व काबीना मंत्री व स्थानीय विधायक जय प्रताप सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं कोर बेलौहा बाजार में सम्बोधित करते हुए कहीं। विधायक श्री सिंह बेलौहा बाजार स्थित लोकेश्वरनाथ मन्दिर पर रविवार को आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। विधायक जयप्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल मार्गदर्शन में हम सभी संगठन के संकल्पों को सिद्धि तक पहुँचाने के लिए दृढ़ संकलिप्त हैं जिसके क्रम में सदस्यता अभियान का प्रथम चरण 01 सितम्बर से 25 सितम्बर तक अनवरत चलाया जाएगा।
इस दौरान उन्होंने बूथ अध्यक्ष से लेकर मंडल अध्यक्ष को लक्ष्य की जिम्मेदारी बताई। विशिष्ठि अतिथि मंगल चौरसिया के अलावा मण्डल अध्यक्ष दिवाकर मिश्र,पूर्व मण्डल अध्यक्ष अमरनाथ पाण्डेय तथा जिला महामंत्री दिलीप चतुर्वेदी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनका उत्साहवर्धन व मार्गदर्शन किया। कार्यशाला में संदीप पाण्डेय, प्रभाषकर राय , हरिकेश राजभर,अजय राय ,चन्दन पाण्डेय ,शिवम् राजभर ,सर्वेश पाण्डेय, प्रमुख यादव जी,भोलू पाण्डेय सहित सभी मण्डल पदाधिकारीगण , शाक्ति केन्द्र संयोजकगण,बूथ अध्यक्षगण तथा अन्य वरिष्ठ कार्यकर्तागण आदि मौजूद रहे।




