उत्तर प्रदेशबस्ती
थाना मुण्डेरवा पुलिस द्वारा अवैध तमंचा व कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

बस्ती। थाना मुण्डेरवा पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान हिस्ट्रीशीटर सलमान पुत्र मो० अकरम निवासी ग्राम अण्डा थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती को अवैध शस्त्र 12 बोर तमंचा व एक अदद कारतूस के साथ दिक्तौली मोड़ से गिरफ्तार किया गया। जिसके आधार पर स्थानीय थाना पर मु०अ०सं० 235/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्य रूप से थानाध्यक्ष मुण्डेरवा प्रदीप कुमार सिंह, वरि०उ०नि० अमरनाथ यादव, उ०नि० मिथिलेश मिश्रा, उ०नि० जावेद खान, का० जितेन्द्र शाह मौजूद रहे।




