गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

हाइटेंशन लाइन का पोल क्षतिग्रस्त, ग्रामीण भयभीत

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। तहसील शोहरतगढ़़ के विद्युत उप केन्द्र ढेबरुआ अन्तर्गत ग्राम पंचायत औरहवा में ट्रांसफॉर्मर में लगे दो पोल तीन सप्ताह पहले एक वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया था। अभी तक उन्हें बदला नहीं गया है। हाइटेंशन लाइन से जुड़े इन क्षतिग्रस्त पोल से लोग डरे सहमे हैं। गांव में प्रवेश करने वाली सड़क किनारे व पंचायत भवन के सामने लगे बिजली पोल में एक वाहन ने टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने बताया कि गाड़ी की टक्कर से पोल के टूट गया, इसकी सूचना बिजली विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों को दी। लेकिन अभी तक पोल बदला नहीं गया है। टूटे पोल पर ट्रांसफॉर्मर लटका है। उसके दोनों पोल के गिरने का खतरा बना है। लोगों को आशंका है कि कभी भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है। तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में इस सम्बन्ध में पत्र देना चाहा, लेकिन बिजली विभाग के कर्मचारियों ने प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी तक नहीं ले जाने दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!