गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

भाजपा कार्यालय पर सेवा पखवाड़ा की कार्यशाला का हुआ समापन

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी आगामी 17 सितंबर को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस से पूरे प्रदेश में सेवा पखवाड़ा का आयोजन करेगी। यह सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से प्रारंभ होकर महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक चलेगा। सेवा पखवाड़ा अभियान के सफल संचालन के लिए रविवार को भाजपा कार्यालय बस्ती में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आगामी पंचायत चुनाव एवं विधान परिषद सदस्य के चुनाव को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, नगर पंचायत अध्यक्ष, अभियान संयोजक, मण्डल संयोजक सहित अन्य प्रमुख पार्टी पदाधिकारी एवं नेता उपस्थित रहे। कार्यशाला में उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सहजानन्द राय ने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता ‘नेशन फर्स्ट’ की थीम पर कार्य करता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा अभियान प्रारंभ होगा, जो 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती तक चलेगा।” उन्होंने विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने तथा देश में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं को अधिक से अधिक गाँवों तक पार्टी की विचारधारा पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को युवा मोर्चा की ओर से जिला स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 17 से 24 सितंबर तक पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएंगे। 17 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री का संबोधन भी सुनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष श्री विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि “भाजपा का दूसरा पहलू जनसेवा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा अभियान की शुरुआत होगी। भाजपा एक राजनीतिक दल के रूप में राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करती है, लेकिन हमारा दूसरा पहलू जनसेवा का है। पार्टी के कार्यकर्ता जनसेवा और रचनात्मक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। मजबूत भारत के लिए मजबूत भाजपा का होना आवश्यक है। भाजपा की मजबूती ही भारत की मजबूती है।” उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2047 में भारत एक विकसित राष्ट्र बनकर पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ेगा। यह हर भारतीय का सपना है, जिसे साकार करने के लिए सतत प्रयास आवश्यक हैं। कार्यशाला का संचालन श्री अखण्ड प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर विधायक अजय सिंह, पूर्व विधायक रवि सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, सुशील सिंह, यशकांत सिंह, राजेन्द्र गौड़, गोपेश्वर त्रिपाठी, राजेश पाल चौधरी, अनिल दुबे, भानु प्रकाश सिंह, प्रत्युष विक्रम सिंह, अमृत कुमार वर्मा, आशा सिंह, शालिनी मिश्र, ममता सिंह, गजेंद्र सिंह, राम सिंगार ओझा, सुरेन्द्र सिंह, राजकुमार शुक्ल, दिलीप पाण्डेय सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी एवं नेता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!