गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

एसीएमओ डा0 आर0जी0 सिंह व डा0 पी0एन0 यादव ने स्वास्थ्य सेवाओं का किया निरीक्षण

खुनियांव/सिद्धार्थनगर। जिले के खुनियांव क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया गया। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 आर0जी0 सिंह और डॉ0 पी0एन0 यादव ने इटवा में छाया ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस कार्यक्रम का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के दौरान एएनएम अनीता ने 9 बच्चों, 4 किशोर-किशोरियों और 6 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया। निरीक्षण के समय उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एएनएम को निर्देश दिये कि कोई भी लाभार्थी टीकाकरण से वंचित न रहें। उन्होंने सभी बच्चों और गर्भवती महिलाओं को पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का आदेश दिया। साथ ही उपस्थित लोगों को संचारी रोगों से बचाव के बारें में जागरूक भी किया। इसी दिन बुधवार को डॉ0 आर0जी0 सिंह और डॉ0 पी0एन0 यादव ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पचमोहनी का औचक निरीक्षण भी किया। सुबह 1रू10 बजे हुए इस निरीक्षण के दौरान डॉ0 अमरेन्द्र चौरसिया और फार्मासिस्ट ध्रु्वचन्द चौधरी मौजूद मिलें। निरीक्षण में ओपीडी पंजिका की जांच की गई। इसमें अब तक 44 मरीजों का पंजीकरण पाया गया। पीएचसी परिसर, प्रसव कक्ष और अन्य व्यवस्थाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने एचआरपी मरीजों का नियमित फॉलोअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। महिलाओं को आयरन, कैल्शियम और टीकाकरण से सम्बन्धित जानकारी भी ली गई। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबन्धक अरविन्द त्रिपाठी और सामुदायिक प्रक्रिया प्रबन्धक महेन्द्र कुमार ने निरीक्षण दल को दोनों स्थानों का भ्रमण कराया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!