गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

ढेबरुआ थाना क्षेत्र में क़ृषि कार्य में पंजीकृत ट्रैक्टर-ट्रालियों हो रहा है अबैध खनन

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार ताजा मामला मंगलवार का बताया जा रहा है। जहां पर ढेबरुआ थाना क्षेत्र के टीशम,बरगदवा, धनौरा बुजुर्ग घोरही नदी के आसपास खाली पड़ी जमीनों पर रिपर लगाकर खनन माफिया मिट्टी भरकर नगर पंचायत बढ़नी क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों में महंगे दामों पर बेच रहे हैं। ‎जबकि उक्त जगहों से अवैध खनन के दौरान शोहरतगढ़ तहसील प्रशासन ने विगत कई माह पहले एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़ कर कोरम पूरा करते हुए कार्रवाई कर चुका है। लेकिन सेटिंग गेटिंग के जरिए यह अवैध कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कई ट्रैक्टर चालक बिना डीएल के ऐसे अवैध कार्याे में निजी कृषि कार्य हेतु रजिस्टर्ड ट्रैक्टर ट्रालियां बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ा रहे है कि सामने से गुजरने वाले लोगों के रोगंटे खड़ी हो जाती है। जिससे कभी भी सड़क दुघर्टना हो सकती है। ‎उक्त संबंध में एसडीएम शोहरत गढ़ विवेक कुमार मिश्र ने कहा कि अभी नया आया हूं। मामला संज्ञान में आया है जांच कराकर इस पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। ‎वही खनन अधिकारी मुकेश कुमार मिश्र ने कहा कि बरसात के दिनों में इस तरह की खनन करना संज्ञान में आया तो कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!