उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
नवागत शोहरतगढ़ इंस्पेक्टर से मिले व्यापार मण्डल के पदाधिकारी, किया स्वागत

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। रविवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल शोहरतगढ़ इकाई के पदाधिकारियों ने नवागत थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी से मुलाकात कर उन्हें पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान दुर्गा पूजा पर्व सहित व्यापारियों के सन्दर्भ में विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयीं। उक्त के सम्बन्ध में वरिष्ठ महामंत्री मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि नवागत थानाध्यक्ष महोदय ने सभी प्रकार से सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया हैं। इस दौरान वरिष्ठ संरक्षक किशोरी लाल गुप्ता, व्यापार मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र कौशल, उपाध्यक्ष कौशल किशोर उमर, उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार कान्दू, वरिष्ठ महामंत्री मनोज कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष महेश कसौधन, नगर सचिव रुपेश वर्मा, मीडिया प्रभारी श्रवण पटवा, संरक्षक दिलीप वर्मा आदि मौजूद रहें।




