एस बी टी में संपन्न हुआ विदाई समारोह

गौरी बाजार/देवरिया। ग्रामीण क्षेत्र में स्थित एस बी टी पब्लिक स्कूल के आडिटोरियम में कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षा की शुभकामना के लिए ष्विदाई समारोहष्का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के चेयरमैन एम एन त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलन व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। सर्वप्रथम बच्चों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य की सफलता के लिए प्रयास और समर्पण अति आवश्यक है तथा सही दिशा में प्रयत्न करने पर सफलता अवश्य मिलती है। आगे उन्होंने कहा कि आप चाहे जहां जाएं,जिस क्षेत्र में जाएं, खूब तरक्की करें और अपने साथ साथ विद्यालय, परिवार व समाज का नाम रोशन करें। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिवाकर पाण्डेय ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को संबोधित किया और कहा कि आप सभी परीक्षार्थियों को, सभी विषयों को ध्यान में रखते हुए पाठ्यक्रम की तैयारी करनी चाहिए। मुख्य समन्वयक अंबरीश त्रिपाठी ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कक्षा 12 के छात्र कार्तिक,शिवम् ,अब्दुल, अंजलि, उजाला , वैष्णवी, आकृति, अमृता आदि ने अपने अनुभव व विचारों को कविता,गीत आदि के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस बार मि.फेयरवेल आशुतोष गौड़ तथा मिस.फेयरवेल वैष्णवी राव को चुना गया।कार्यक्रम बड़ा ही रोचक रहा।अंत में सभी बच्चे बहुत भावुक दिखे। इस कार्यक्रम के दौरान प्रशासक अबू दानिश,निरंजय दूबे, अतुल श्रीवास्तव, रजनी मिश्रा,अरुण श्रीवास्तव, आनंद विश्वकर्मा, अंबरीश सिंह व अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं तथा सभी ने बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित की।




