गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

मुण्डेरवा पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार

दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मुण्डेरवा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव के मार्गदर्शन में मुण्डेरवा पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान थाना मुण्डेरवा पुलिस ने बस्तीदृकांटे मार्ग पर ग्राम अहरा बुधा नाला के पास से एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शमशाद पुत्र इशराइल, निवासी जगदीशपुर नटबाग, थाना मुण्डेरवा, जनपद बस्ती के रूप में हुई है। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध 12 बोर तमंचा, एक 12 बोर कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी 20 जनवरी 2026 को तड़के लगभग 01रू45 बजे की गई। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मुण्डेरवा पर मु0अ0सं0 13/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए उसे न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। थाना मुण्डेरवा पर दर्ज मु0अ0सं0 170/2025 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस की विवेचना पूर्व से प्रचलित है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कई बार चीनी मिल से लोहे की चोरी की है। पुलिस द्वारा शेष अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास मु0अ0सं0 13/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट मु0अ0सं0 170/2025 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस मु0अ0सं0 274/2020 धारा 380, 457 आईपीसी मु0अ0सं0 305/2020 धारा 379, 411 आईपीसी मु0अ0सं0 128/2021 धारा 379, 411 आईपीसी गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम- थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक राजेन्द्र यादव, उपनिरीक्षक जावेद खान, हेड कांस्टेबल देवानन्द यादव, हेड कांस्टेबल पुनीत पाठक एवं कांस्टेबल कामोद कुशवाहा शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!