मंडलायुक्त ने सीएम की सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य विभिन्न बिन्दुओं पर गहनता एवं सूक्ष्मता से किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ द्वारा थानाक्षेत्र डुमरियागंज में आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल का बुधवार को मंडलायुक्त बस्ती अखिलेश कुमार सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र बस्ती दिनेश कुमार पी0 द्वारा जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर डा0 राजा गणपति आर0 व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डा0 अभिषेक महाजन के साथ सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य विभिन्न बिन्दुओं पर गहनता एवं सूक्ष्मता से निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ के डुमरियागंज थानाक्षेत्र में दिनांक 04.04.2025 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के सम्बन्ध में बुधवार को मंडलायुक्त बस्ती अखिलेश कुमार सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र बस्ती दिनेश कुमार पी0 द्वारा जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर डॉ0 राजा गणपति आर0 व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के साथ कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, हेलीपैड एवं अन्य विभिन्न बिन्दुओं पर गहनता एवं सूक्ष्मता से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। वहीं निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ व उपजिलाधिकारी डुमरियागंज डा0 संजीव दीक्षित, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण सहित पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के साथ अन्य लोग मौजूद रहें।




