गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

लगातार जिला पंचायत क्षेत्र में सक्रिय हैं गिरधारी चौधरी, जनसंपर्क अभियान तेज

दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती। साऊँयाट द्वितीय जिला पंचायत क्षेत्र से भावी प्रत्याशी के रूप में चर्चा में चल रहे गिरधारी चौधरी लगातार क्षेत्र में सक्रिय नजर आ रहे हैं। वर्तमान में गिरधारी चौधरी क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में कार्य कर रहे हैं और अपने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर गिरधारी चौधरी लोगों से मुलाकात कर रहे हैं तथा उनकी समस्याओं को सुनकर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दे रहे हैं। सामाजिक कार्यक्रमों, पारिवारिक आयोजनों और जनहित से जुड़े कार्यों में उनकी सक्रिय उपस्थिति देखी जा रही है। यही कारण है कि क्षेत्र के लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता भी लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि साऊँयाट द्वितीय जिला पंचायत क्षेत्र में कई संभावित प्रत्याशी अभी सीट की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं, वहीं गिरधारी चौधरी बिना किसी औपचारिक घोषणा के ही लगातार क्षेत्र में बने हुए हैं और सेवा भाव से लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। गिरधारी चौधरी क्षेत्र के लोगों के दुखदृसुख में शामिल होकर सामाजिक सरोकार निभा रहे हैं। खासकर युवाओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ देखी जा रही है और बड़ी संख्या में युवा उनके साथ जुड़ते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गिरधारी चौधरी लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनसमस्याओं को उठाते रहे हैं, जिसके कारण उन्हें क्षेत्र में व्यापक समर्थन मिल रहा है। आने वाले समय में जिला पंचायत चुनाव को लेकर क्षेत्र की राजनीति और भी दिलचस्प होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!