गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

इटवाः नही रूक रहा मनरेगा का फर्जी हाजिरी का सिलसिला

इटवा के ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर, सिसवा बुजुर्ग, भावपुर, परसोहन का मामला गर्म

दैनिक बुद्ध का सन्देश
इटवा/सिद्धार्थनगर। जिले के इटवा में मनरेगा का फर्जी हाजिरी का सिलसिला नहीं रूक रहा है। मुख्य विकास अधिकारी सिद्धार्थनगर के आदेश की खिलाफत के क्रम में अभी इटवा ब्लाक के मूसा और सेमरा कामिया में फोटो से हाजिरी लेने का लगाम ही नहीं लगा कि अन्य ग्राम पंचायतों ने भी फोटो से हाजिरी लेने में कोई कसर नही छोड़ रहें हैं। वहीं ताजा मामला इटवा के ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर, सिसवा बुजुर्ग, भावपुर, परसोहन आदि में फोटो से हाजिरी लिये बिना नींद नही आ रही है। ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर के आईडी सं0 -3151002079/स्क्/958486255824192717 कार्य – उमर के खेत से परसी नाले तक मिट्टी पटाई कार्य, एमआर सं0 – 2391 से 2397 तक और आईडी सं0 – 3151002079/स्क्/958486255824270397 कार्य – पीडब्ल्यूडी रोड से डंडारा सरहद तक मिट्टी पटाई कार्य, एमआर सं0 – 2398 से 2405 एक ही फोटो से दोनों पाली में हाजिरी लिया जा रहा है

वहीं परसोहन में आईडी सं0 – 3151002097/स्क्/958486255824549035 कार्य – परसोहन में टुनटुन के खेत से हरिराम के खेत तक बांध निर्माण कार्य, एमआर सं0 – 2330 से 2337, दूसरा कार्य आईडी – 3151002097/स्क्/958486255824549032 कार्य – परसोहन में हरी राम के खेत से विकास सिंह के खेत तक बांध निर्माण कार्य, एमआर सं0 2338 से 2345 तक में धुंधला फोटो जिसमें एक व्यक्ति हाथ में मोबाइल लिये हुये हैं, उसी का फोटो खींच कर हाजिरी लगाया गया है। इसी क्रम में भावपुर पंचायत में आईडी सं0- 3151002040/स्क्/958486255823893770 कार्य – भावपुर मे सर मद के खेत से मुदिला सरहद तक चकरोड पर मिट्टी पटाई कार्य, एमआर सं0 – 2361 से 2367 तक एवं आईडी सं0 – 3151002040/स्क्/ 958486255824192421 कार्य – भावपुर में सिराज के खेत से आलम के खेत तक मिट्टी पटाई कार्य, एमआर सं0 – 2368 से 2374 तक रात में घर पर बैठकर फोटो से हाजिरी किया गया

जिसमें बिजली की चमक आ गयीं हैं। साथ ही साथ ग्राम पंचायत खुखरी में आईडी सं0 – 3151002047/ॅब्/958486255824139652 कार्य – खुखरहवा तालाब की खुदाई कार्य एवं खुखरी धोघटवा ताकब की खुदाई कार्य पर मात्र महिलाओं को एक क्रम में खड़ा कर बिना कुदाल, कठरा के फोटो खींच कर हाजिरी का दस्तूर बना हुआ है। इटवा में ऐसे कई ग्राम पंचायत हैं, जहां पर फोटो से हाजिरी ली जा रही हैं। आला अधिकारी इन ब्लाकों में बिना हाजिरी चेक किये भुगतान ना कर कुछ भ्रष्टाचार पर लगाम लगाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!