गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जिले में दिल दहला देने वाली वारदात, मामूली विवाद में युवक की फावड़े से किया हत्या

खेत में सिंचाई के लिए रखे पाइप पर बाइक चढ़ जाने को लेकर हुआ मामूली विवाद।

पथरा/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र पथरा बाजार के कपिया बुजुर्ग गांव के उत्तर सड़क पर खून से लतपथ युवक लाश मिली, जिसको लेकर परिजनों ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। आपको बता दें कि मृतक युवक सनी चौहान गोल्हौरा थाना क्षेत्र खखरा खखरी गांव का निवासी था, जो पथरा थाना क्षेत्र के रामभारी में बाइक से कान का झाड़फूंक कराने जा रहा था। मृतक सनी चौहान का शव थाना क्षेत्र पथरा बाजार के कपिया बुजुर्ग गांव के उत्तर सड़क पर खून से लतपथ मिलने पर परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कापियां बुजुर्ग गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि कापियां बुजुर्ग निवासी आशुतोष त्रिपाठी और अभिषेक त्रिपाठी परिवार खेत में पाइप बिछाकर पानी चला रहा था, तभी मृतक युवक सनी चौहान बाइक से सड़क पार करने को कहा-सुनी हो गई थी, जिसको लेकर आशुतोष त्रिपाठी व अभिषेक त्रिपाठी परिवार के आरोपियों ने युवक को फावड़े से मारकर मौत के घाट उतार दिया है और सड़क पर खून से लतपथ लाश सड़क पर फेंक दिया। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर घटना की जांच किया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया और विधिक कार्यवाही में जुट गयी। वहीं कपिया बुजुर्ग गांव के पास खून से लतपथ युवक की लाश मिलने से परिजनों ने फावड़े से निर्मम हत्या कर सड़क पर फेंकने का लेकर भड़क गये। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने और आरोपित हत्यारों को गिरफ्तार ने करने पर नाराज परिजन सहित ग्रामीणों ने पथरा थाने के सामने सड़क पर जाम लगाकर पथरा पुलिस के खिलाफ जमकर कर नारेबाजी किया। इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि बताया कि मृतक सनी चौहान नामक युवक की आशुतोष त्रिपाठी और अभिषेक त्रिपाठी ने फावड़े से मारकर हत्या कर सड़क पर खून से लतपथ शव को फेंकदिया था, क्योंकि उसकी मोटरसाइकिल खेत में लगे उनके सिंचाई के पाइप पर चढ़ने से कहासुनी हो गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!