गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

मोबाइल कोर्ट में न्यायाधिकारी पंकज कुमार द्वितीय ने वादों का किया निस्तारण

बहराइच। महसी ब्लाक के ग्राम पंचायत रेहुआ मंसूर के खजुरिहा प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को जनपद न्यायाधीश के दिशा-निर्देश में ग्राम न्यायालय महसी के न्यायाधिकारी पंकज कुमार (द्वितीय) ने मोबाइल कोर्ट (चल न्यायालय)का आयोजन किया। चल न्यायालय में न्यायाधिकारी ने नौ वादियों के वादों का निस्तारण किया। न्यायाधिकारी पंकज कुमार द्वितीय ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य न्याय को पीड़ितों के द्वार तक पहुंचाना है। जनपद न्यायाधीश के निर्देशन में मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया। गांव में कई ऐसे छोटे-छोटे विवाद हैं,जो सालों से लंबित हैं। लोगों को उनके कानूनी अधिकार के संबंध में भी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि संक्षिप्त विचारण के मामले जैसे घरेलू हिंसा, छोटे-मोटे जमीनी विवाद आदि के मामले ग्रामीण न्यायालय में ही निस्तारित हो सकते हैं। इसके लिए जिला कोर्ट या उससे ऊपर जाने की कोई जरूरत नहीं। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भरत मिश्रा,महामंत्री अधिवक्ता रामकर्ण त्रिपाठी, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश्वर दत्त वाजपेई,आशुतोष अवस्थी समेत अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!