गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

दिव्यांग बच्चों व अभिभावकों के साथ सम्पन्न हुई समन्वय बैठक

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। ब्लॉक संसाधन केंद्र के निकट स्थित शिवपति इंटर कॉलेज के सभागार में दिव्यांग बच्चों व अभिभावकों के साथ समन्वय बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने दिव्यांग बच्चों से संबंधित सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के साथ-साथ उनके पढ़ाई लिखाई और सुविधाओं के बारे में जानकारी दिया। दिव्यांग छात्र के अभिभावकों के साथ परामर्श एक पल अभियान के तृतीय चरण के बैठक में विशेष शिक्षक जितेंद्र कुमार, राम भारत, अभिषेक कुमार ने अभिभावकों को जागरुक करते हुए उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि सरकार द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रहे हैं। जिसका लाभ बच्चों को मिल रहा है। दिव्यांग पेंशन, रोजगार से संबंधित प्रशिक्षण ,सुविधाओं आदि के बारे में भी चर्चा किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने दिव्यांग बच्चों से सम्बंधित दिव्यांगता प्रमाण पत्र उनके अभिभावकों के बीच वितरित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!