गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

शोहरतगढ़ थाने पर पर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिद्धार्थ नगर/शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ थाने पर उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ की अध्यक्षता में पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया। यह मीटिंग आगामी होली त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए आयोजित की गई थी। मीटिंग में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए,उप जिलाधिकारी अधिकारी राहुल सिंह ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं सी ओ सुजीत कुमार राय ने कहा कि होली के त्योहार में किसी भी तरह की अराजकता ना होने पाये इस मीटिंग में क्षेत्र के ग्राम प्रधान, बीडीसी, नगर पंचायत शोहरतगढ़ अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल सभासद समाजसेवी और अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे। अधिकारियों ने उन्हें त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए और उनका सहयोग मांगा इस दौरान प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वरी मणि त्रिपाठी क्राइम इंस्पेक्टर सुबाष यादव,उप निरीक्षक रमाशंकर पाण्डेय,उप निरीक्षक अशोक कुमार,हे 0 का0 रोशन अली,का0 दीपक गौड़ का0 प्रभाकर यादव सभासद राजकुमार मोदनवाल, शिवरतन, बब्लू गौड़, दिनेश प्रजापति,सौरभ गुप्ता, श्रवण कुमार, शैलेन्द्र, किशोरी लाल गुप्ता, सतीश मित्तल,रामू यादव, राजेश लिपिक, प्रमोद श्रीवास्तव,सन्जू पाण्डेय, बाबू जी अंसारी, लेखपाल अनिरुद्ध चौधरी, आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!