डुमरियागंज में शिक्षकों ने यूपीएस एनपीएस लिखी पर्चियों का किया दहन

डुमरियागंज। ब्लॉक संसाधन केंद्र डुमरियागंज के परिसर में अटेवा संघ के बैनर तले शिक्षकों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि पुरानी पेंशन स्कीम कर्मचारी के जीवन के लिए जरूरी है। किसी सूरत में एनपीएस मंजूर नहीं है। शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए एनपीएस लिखी पर्चियों को जलाया गया। यूपीएस एनपीएस लिखी पर्चियों का दहन करने के उपरांत आई.टी.सेल प्रदेश सह प्रभारी वीरेन्द्र कुमार सक्सेना ने यूपीएस व एनपीएस की हानियों पर विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था से हर क्षेत्र के कर्मचारी सेवानिवृत्त होने के बाद लाभ ले रहे है। उससे उनका जीवन सुरक्षित रहता है। जिसके स्थान पर सरकार ने एनपीएस लागू कर दिया। अभी उसकी लड़ाई जारी ही थी कि अब यूपीएस पेंशन स्कीम लागू कर दिया गया है जो घूम फिर कर वहीं योजना है जो मंजूर नहीं है। ब्लाक अध्यक्ष अमृत लाल ने एनपीएस और यूपीएस के दंस से मुक्ति के लिए एकजुट होने का आग्रह करते हुए इसे लोकतंत्र का काला अध्याय बताया है। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र .ब्लाक कोषाध्यक्ष प्रेम चंद , व मनोज कुमार अमित मिश्रा राहुल मिश्रा धमेंद्र यादव प्रदीप कुमार,अब्दुल रहीम ,प्रमोद शिवेश पाण्डेय ,संतोष पाठक ,राजेश आदि मौजूद रहे।




