उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं प्रगति पत्र वितरण समारोह धूमधाम से सम्पन्न

दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती। शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा जनपद का अग्रणी शिक्षण संस्थान उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी, बस्ती एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणामों को लेकर चर्चा में है। सोमवार को विद्यालय परिसर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा एक भव्य समारोह के रूप में की गई। ‘प्रगति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह’ के दौरान विद्यार्थियों के चेहरों पर सफलता की चमक और अभिभावकों की आंखों में गर्व साफ झलक रहा था।इस वर्ष परिधि पाण्डेय ने 99.13ः अंक प्राप्त कर विद्यालय की ‘शैक्षणिक टॉपर’ बनने का गौरव हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि ने पूरे विद्यालय का नाम रोशन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंधक धीरेन्द्र शुक्ल ने कहा कि यह परिणाम केवल अंकों का नहीं, बल्कि छात्रों के परिश्रम, अनुशासन और सीखने की ललक का प्रतीक है। वहीं प्रबंध निदेशक विनय शुक्ल ने आधुनिक व डिजिटल शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है और विद्यालय भविष्य में भी छात्रों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करता रहेगा। समारोह के दौरान कक्षा-वार मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिसमें प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक सभी वर्गों के टॉपर्स को पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रमुख टॉपर्स में शामिल रहेकृ प्राथमिक वर्ग में सिद्धि मिश्रा, अभिषेक यादव, देवेश विश्वकर्मा, मरियम खान, अजीतेश सिंह आदि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। माध्यमिक वर्ग में दीप्ति वर्मा, आरोही चौधरी, अनन्या मौर्य, चौतन्य त्रिवेदी, यशिका यादव और समृद्धि पाठक ने उच्च अंक प्राप्त किए। वहीं उच्च माध्यमिक वर्ग में रूपेश कुमार वर्मा, विष्णु प्रताप चौधरी, आयुषी वर्मा, दिव्यांकर पाल और राज वैभवी नारायण ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय की प्रधानाचार्या शशिप्रभा त्रिपाठी ने सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, अनुशासन और व्यक्तिगत ध्यान की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।




