राष्ट्रीय कृमि दिवस पर बच्चों को खिलाई गई दवाएं।

बलरामपुर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान चलाया जा रहा है राष्ट्रीय मुक्त कृमि दिवस पर प्रत्येक वर्ष अभियान चलाया जाता है जिसमें 1 वर्ष से लेकर 15 वर्ष के बच्चों तक औषधीय को खिलाया जाता है जो पूर्ण रूप से सुरक्षित है आज दिनांक 11 अगस्त 2025 से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान जिले में प्रारंभ हो रहा है जिसके क्रम में नगर क्षेत्र में स्थित सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज निकट रोडवेज बस स्टॉप बलरामपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय मुकेश कुमार रस्तोगी,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी,डॉक्टर अनिल कुमार चौधरी,डॉक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव,डॉक्टर मीनाक्षी चौधरी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/नोडल अधिकारी एनयूएचएम/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम जनपद बलरामपुर और नगर पालिका परिषद जनपद बलरामपुर अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस,प्रधानाचार्य केपी यादव की उपस्थिति में कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया जिसमें मुख्य अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को अल्बेंडाजोल 400 माग की टैबलेट खिलाई गई और साथ-साथ बच्चों को एल्बेंडाजोल की महत्व को भी बताया गया इसी के क्रम में बालिकाओं का वाद विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत भी किया गया कार्यक्रम में स्कूल के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं और नगर क्षेत्र से डॉ सुरेंद्र कुमार दुबे,फार्मासिस्ट समीर अहमद सिद्दीकी,फार्मासिस्ट इंद्रेश कुमार वर्मा,राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रबंधक सीतांशु रजत जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिवेंद्र मणि त्रिपाठी,जिला स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी,अरविंद मिश्रा आयुष्मान भारत कोऑर्डिनेटर अन्य की उपस्थिति रही।



