उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
मिशन शक्ति टीम की सराहनीय पहल

श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम के नेतृत्व में थाना गिलौला पुलिस व मिशन शक्ति टीम ने एक गुमशुदा मंदबुद्धि महिला को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया।दिनांक 03 जनवरी 2026 को ग्राम भड़ौरा में एक अज्ञात महिला के घूमने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही थी। उसे सम्मानपूर्वक थाना लाकर देखभाल की गई तथा नियमानुसार मेडिकल परीक्षण के बाद वन स्टॉप सेंटर भिनगा भेजा गया। महिला द्वारा बताए गए नाम-पते के आधार पर तस्दीक कर परिजनों से संपर्क किया गया। दिनांक 06 जनवरी 2026 को महिला के पुत्र रमेश व जयेश, निवासी ग्राम गुनाटा, जिला छोटा उदयपुर (गुजरात) थाना पहुंचे, जहां महिला को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।




