गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

तिरंगा झंडा यात्रा महसी विधायक सुरेश्वर सिंह के नेतृत्व में निकाला गया

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश

बहराइच | 15 अगस्त 2024 को देश 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है जिसके दो दिन पहले देश भक्ति में सराबोर होते हुए बड़े जोशीले अंदाज के साथ हाथ में तिरंगा झंडा लिए हुए लोगों ने महसी विधायक सुरेश्वर सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को तेजवापुर विकास खंड परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली। हजारों की संख्या में बाइक व कार सवार युवाओं ने भारत माता की जय व वंदे मातरम् के नारे लगाए जिससे इलाका देश भक्ति के नारों से गूंज उठा। मिली जानकारी अनुसार तेजवापुर विकास खंड कार्यालय परिसर में स्थापित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिलापट्ट पर माल्यार्पण करने के साथ ही तिरंगा झंडा यात्रा की शुरुआत महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ,भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय ,भाजपा जिला प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह ने किया। मोटर साइकिल पर सवार लोग हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता व वंदे मातरम का जयकारा लगाते हुए निकले जिससे यह दृश्य बड़ा ही मनोरम और देशभक्ति मय हो गया | तिरंगा यात्रा बेड़ना पुर से शुरू होकर रमपुरवा, महराजगंज, महसी कस्बा पहुंची। यहां पर भी शहीद स्मारक शिलापट्ट पर फूल चढ़ाकर सेनानियों को याद किया। विधायक सुरेश्वर सिंह ने कहा कि सभी लोग देश भक्तों का सम्मान करें। तिरंगा देश की शान का प्रतीक है। सभी लोग अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाएं। हमें अपने देश की एकता अखंडता के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। जगह जगह फूल बरसाकर लोगों ने देशभक्ति की टोली का स्वागत किया। हाथों में तिरंगा झंडा लिए हुए युवाओं ने स्वर्णिम भारत के नए सोपान का आगाज कर दिया | इस शुभ अवसर पर भाजपा जिला मंत्री राम निवास जायसवाल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला संयोजक अरुणेंद्र सिंह अंकित, तेजवापुर प्रमुख प्रतिनिधि तेजवापुर रमाकर पांडेय, दिवाकर पाण्डेय,जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह, भरतलाल पांडेय, मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह, संजय त्रिवेदी, शशिकांत त्रिपाठी, प्रदीप सैनी, सहित हजारों लोगों ने तिरंगा झंडा यात्रा में भाग लिया |

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!