गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

दो लड़कियों को अगवा करने वाले गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर। पथरा थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय सनसनी मच गई जब दो लड़कियां कपड़ा सिलने के लिए घर से बाहर जा रही थी तभी उनको अगवा कर एक इनोवा गाड़ी बलरामपुर की तरफ भागने लगा, सोमवार को अपराह्न पथरा थाना क्षेत्र के एक गांव में कपड़ा सिलाने जा रही दो युवतियों को बलरामपुर निवासी दो युवकों ने अगवा कर कार में बैठा लिया और बलरामपुर की तरफ भागने लगे लेकिन युवतियों के चिल्लाने और चिखने पर ग्रामीण इकट्ठे हो गए तथा दोनों युवकों को गाड़ी सहित पकड़ लिया पकड़े गए दोनों युवक बलरामपुर के बताए जाते हैं ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस युवकों थाने ले आई जहां कुछ देर बाद युवतियों को घर भेज दिया गया तथा युवको को तहरीर के अनुसार कार्रवाई करने में जुड़ गई लड़कियों के अगवा करने की सूचना मिलते ही हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी और पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र प्रताप सिंह अपने लाव लश्कर के साथ थाने पहुंचकर मामले की जानकारी ली साथ ही एसपी से बात कर कड़ी कार्रवाई का भी आग्रह किया है इस तरह कई बार घटनायें हो चुकी है जिनमें कुछ वापस आती है तो कुछ का पता भी नहीं चल पाता है लेकिन इस बार ग्रामीण और युवतियों के साहस ने युवकों को सफल होने नहीं दिया और वह पकड़े गए अब देखना है कि पुलिस क्या पता लगा पाती है और इसमें कितनी सच्चाई है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!