बढ़नी के डॉ0 जीशान हफीज ने उत्तीर्ण की एफएमजीई परीक्षा, क्षेत्र का बढ़ाया मान

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बढ़नी क्षेत्र के होनहार युवा डॉ0 जीशान हफीज ने विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद भारत में डॉक्टरी के लिए अनिवार्य विदेशी चिकित्सा परीक्षा स्क्रीनिंग (मेडिकल लाइसेंसिंग) एफएमजीई में सफलता हासिल कर बढ़नी क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ परिवार में, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। यह परीक्षा उन छात्रों को देनी होती है, जिन्होंने विदेश से चिकित्सा शिक्षा प्राप्त की हो और इसे उत्तीर्ण करने के बाद ही उन्हें भारत में प्रैक्टिस करने की अनुमति मिलती है। डॉ0 जीशान हफीज का परिवार पहले से ही चिकित्सा के क्षेत्र में जाना-माना नाम है। उनके दादा डॉ0 सफीरुद्दीन खान, पिता डॉ0 हफीजुर्रहमान और चाचा डॉ0 हबीब खान लम्बे समय से बढ़नी कस्बे में अपनी बेहतरीन सेवाओं के लिए जाने जाते है। उनके पिता डॉ0 हफीजुर्रहमान जो रूबी हेल्थ केयर के नाम से क्षेत्रवासियों को लगातार स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध करा रहे है। अब पुत्र की इस सफलता से एक बार फिर क्षेत्रवासियों में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की उम्मीद जाग उठी है। डॉ0 जीशान हफीज की इस शानदार उपलब्धि पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों, जिनमें अकील अहमद उर्फ मुन्नू0 डॉ0 हबीब, डॉ0 रजिया हबीब, सोनू खान, निजाम अहमद, मोहम्मद इब्राहिम, इजहार अहमद, विंध्याचल शुक्ल, चंदी प्रसाद शुक्ल, मोहम्मद आलम, एजाज अहमद, सलमान हिन्दी, मुस्ताक प्रधान आदि ने प्रसनन्ता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि उनकी यह सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी और आने वाले समय में क्षेत्र को चिकित्सा के क्षेत्र में और भी मजबूत बनायेगी।




