सिविल सिद्धार्थ बार भवन में शिविर आयोजित करके बनाया गया आयुष्मान कार्ड

सिद्धार्थनगर। आयुष्मान भारत योजना के तहत सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के सौजन्य से 70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के बार भवन में शिविर आयोजित करके बनाया गया। शुक्रवार को सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन बार भवन में आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन हुआ। अध्यक्ष अखण्ड प्रताप सिंह महामंत्री कृपाशंकर त्रिपाठी आयुष्मान भारत डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर डॉ लक्ष्मी सिंह ने दीप जलाकर शिविर का प्रारम्भ किया और उपस्थित लोगों का आभार प्रकट किया। डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर आयुष्मान भारत डॉ लक्ष्मी सिंह की अगुवाई में 70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को प्रतिवर्ष 5 लाख तक निःशुल्क इलाज के लिए बार भवन में शिविर का आयोजन करके अधिवक्ताओं एवं उनके परिजनों को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। डॉ लक्ष्मी सिंह के साथ आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विभाग से नवीन श्रीवास्तव एवं रवि पासवान उपस्थित होकर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए पात्रता का परीक्षण करके पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया। सर्वप्रथम अध्यक्ष अखण्ड प्रताप सिंह की माता जी श्रीमती नीला सिंह का कार्ड बनाकर शिविर का प्रारम्भ किया गया उसके बाद बार के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री वीरेंद्र श्रीवास्तव एवं उनकी पत्नी का कार्ड बना। इसके बाद उपस्थित 50 से अधिक लोगों का कार्ड बनाया गया। इस दौरान प्रभाकर मिश्र, पी पी मिश्रा, गजेंद्र नाथ पांडेय, नुरुल हुदा खान, नजीर अहमद मलिक, राम शंकर सिंह उर्फ शेखर सिंह, प्रताप नारायण सिंह, विजय कुमार उपाध्याय, विनोद उपाध्याय, प्रमोद कुमार दूबे, जगदीश प्रसाद द्विवेदी, अश्वनी श्रीवास्तव, अमित त्रिपाठी, बृजेश मिश्रा, शनि गुप्ता, अनिल कुमार, विनोद चौधरी, राजेश मिश्रा सहित अधिवक्ता एवं उनके परिजनों ने उपस्थित होकर आयुष्मान भारत योजना का लाभ लिया।




