सेवानिवृत्त तथा नवागत प्रधानाचार्य का हुआ सम्मान

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद जनपदीय इकाई सिद्धार्थनगर द्वारा सेवानिवृत्ति तथा नवागत प्रधानाचार्यों का सम्मान दिनांक 28 अप्रैल 2025 को जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेशीय संरक्षक श्रीनिवास शुक्ल,विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक सिद्धार्थनगर प्रकाश सिंह ,प्रदेशीय महामंत्री डॉ रविंद्र त्रिपाठी रहे कार्यक्रम का प्रारंभ माता सरस्वती के चित्र पर मुख्य अतिथि द्वारा तथा विशिष्ट अतिथि द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। जिला कार्यकारिणी के जिला अध्यक्ष रमाकांत द्विवेदी ,कार्यकारी अध्यक्ष गोपेश्वर चौबे ,जिला मंत्री बृजेश द्विवेदी, कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार शर्मा ,संगठन मंत्री डॉक्टर शेषनारायण पाण्डेय ,श्रीमती अंजू मिश्र तथा अन्य पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों तथा सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शहीद ए आजम भगत सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बजहा तेज बहादुर चौधरी,प्रधानाचार्य पीपुल्स इंटर कालेज डुमरियागंज चिंताराम, प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तेतरी बाजार श्रीमती कल्पना पाण्डेय का माल्यार्पण ,अंगवस्त्र , डायरी और पेन से स्वागत और सम्मान किया गया ,साथ ही सेवानिवृत प्रधानाचार्य के स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने वाले प्रधानाचार्यों क्रमशः श्रीमती हिना ,शिवकुमार पाण्डेय,श्रीमती शिवा शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीनिवास शुक्ल ने कहा प्रधानाचार्य सेवानिवृत्त नहीं होता है सिर्फ उसकी भूमिका बदल जाती है अब उनका दायरा एक विद्यालय और विभाग तक ना हो करके पूरे समाज में हो जाता है उसके गुणों का लाभ अब पूरे समाज को मिलेगा ,उनके ज्ञान के प्रकाश से समाज आलोकित होगा ।विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने सेवानिवृत्त प्रधानाचार्याे को शिक्षा विभाग के लिए उनके किए गए कार्यों की सराहना करते हुए जीवन के नए सामाजिक जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दिया,नए प्रधानाचार्यों से निष्ठा और लगन से विद्यालय के शैक्षणिक माहौल में उत्तरोत्तर प्रगति करने की बात कही,प्रदेशीय महामंत्री डॉ रवीन्द्र त्रिपाठी ने सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों स्वस्थ खुशहाल मंगलमई जीवन की कामना किया , वर्तमान में प्रधानाचार्यों के समक्ष उपस्थित चुनौतियों और और उससे निपटाने के लिए प्रशासन और समाज दोनों को सहयोग करने की अपील किया।कार्यक्रम को राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव ,जिलामंत्री बृजेश द्विवेदी ने भी संबोधित किया,जिलाध्यक्ष रमाकांत द्विवेदी ने आए हुए अतिथियों तथा प्रधानाचार्य गणों का आभार व्यक्त करते हुए समापन की घोषणा किए,कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शर्मा ने किया।इस अवसर पर आयोजक प्रधानाचार्य संयुक्त मंत्री जयराम यादव,रवीन्द्र उपाध्याय ,मंडलीय उपाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी ,तारिक अहमद,उपाध्यक्ष शोहरतगढ़ विजय कुमार वर्मा, उपेन्द्र मौर्य, डॉ धर्मेन्द्र मिश्रा,प्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष बांसी रामनिवास कुशवाहा,उपाध्यक्ष डुमरियागंज अहमद फरीद अब्बासी ,रवीन्द्र श्रीवास्तव,सुनील कुमार रंजन ,विजय कुमार मिश्र ,सच्चिदानंद शुक्ल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



