जैसौरा गौ सेवा केंद्र के बहुर गए दिन ,गौशाला बनी सुविधा सम्पन्न

दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर बहराइच | पयागपुर तहसील अंतर्गत जैसौरा गौ सेवा केंद्र के दिन आजकल खंड विकास अधिकारी पयागपुर के द्वारा चलाए जा रहे गौ सेवा अभियान जो हर वृहस्पतिवार को चलाया जा रहा है उससे अब गौ शाला में रहने वाले जानवरों की स्थिति दिनों दिन संभल रही है तथा ग्राम विकास अधिकारी के द्वारा भी गौ शाला पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जिससे रहने वाले गौ वंश को चारा पानी की सुविधा भी सुचारु रूप से मिल रही है | ग्राम सचिव लक्ष्मी नारायण व ग्राम प्रधान ने खुद आगे बढ़कर गौवंशों को गुड़ व केला खिलाकर की सेवा करने का बीड़ा उठाए है जिसका फायदा जानवरों को बखूबी मिल रहा है | गौशाला में साफ-सफाई व दवा व्यवस्था का व्यापक प्रबंध किया जा रहा है | खंड विकास अधिकारी अजय प्रताप सिंह की गौ सेवा प्रवृत्ति से पूरा माहौल बदल गया है | अब जाकर जैसौरा की गौशाला आदर्श मॉडल केंद्र बनकर उभर रही है |


