उत्तर प्रदेशबलरामपुर
सीएचसी उतरौला में मनाया गया विश्व मधुमेह दिवस

उतरौला/बलरामपुर। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला पर अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ केंद्र डा०चन्द्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में विश्व मधुमेह दिवस डॉ यासिर खान द्वारा एनसीडी क्लीनिक में आयोजित किया गया ।जिसमें मधुमेह के मरीज़ों का मधुमेह का जांच एवं 26 मरीज़ों का इलाज किया गया साथ ही इन रोग के लक्षणों के बारे में लोगों को जागरूक किया गया ,साथ ही बताया गया कि अपने दैनिक जीवन मे नियमित योग और सयंमित खानपान के द्वारा मधुमेह से बचाव किया जा सकता है । मधुमेह की जागरूकता के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।इस अवसर पर डॉ सी पी सिंह अधीक्षक,डॉ योगेन्द्र कुमार चिकित्सा अधिकारी,लिनी सिंह,अर्पिता स्टाफ नर्स, राम सुधीर भारती,वीरेंद्र कुमार गौड़ फार्म0, आशुतोष कुमार उपाध्याय, विजय किशोर तिवारी, सहित अन्य कर्मचारी एवं लाभार्थी उपस्थित थे।




