गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जन जागरूकता का किया आयोजन

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में जन जागरूकता आयोजन सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर पवन अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम सभी को पर्यावरण स्वच्छता एवं संतुलन बनायें रखने हेतु सतत प्रयासरत रहना चाहिए। मानव सृष्टि का सर्वाधिक विकसित प्राणी है, मानव को सम्पूर्ण प्राणि जगत के अस्तित्व की सुरक्षा हेतु सतत रूप से जागरूक रहना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण हेतु खाली पड़ी जमीनों पर वृक्षारोपण और पौधों के संरक्षण, संवर्धन और विकास हेतु भी प्रयास करना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जल प्रकृति का अनमोल उपहार माना गया है। पर्यावरण स्वच्छता में हम सभी को जल को दूषित होने से बचना चाहिए तथा आवश्यकतानुसार ही जल का प्रयोग करना चाहिए।

अपने सम्बोधन में उन्होंने जैव विविधता संरक्षण व गौरैया संरक्षण के साथ-साथ आम जनमानस को पर्यावरण संरक्षण में जोड़ने का आह्वान किया। उक्त अवसर पर बुद्ध वन विहार पार्क में स्थापित बुद्ध प्रतिमा पर उन्होंने माल्यार्पण कर लोगों को पर्यावरण शपथ भी दिलाया तथा पौधारोपण भी किया। मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा हम सभी का नैतिक दायित्व है। हम सभी को पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण पर बल देना चाहिए। अतिथियों का स्वागत नोडल अधिकारी पर्यावरण/प्रभागीय वनाधिकारी पुष्प कुमार के ने किया। उन्होंने अतिथियों को स्मृति चिन्ह रूप में शोभाकार पौधे प्रदान किया। प्रभागीय वनाधिकारी ने अपने समम्बोधन में कहा कि वन विभाग जनपद में पर्यावरण संरक्षण हेतु सतत रूप से प्रयासरत है। पर्यावरण हमारे जीवन का अभिन्न अंग है, उसके बिना प्राणि जगत के अस्तित्व की कल्पना व्यर्थ है।

हम सभी को अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ व निर्मल रखना चाहिए। उपप्रभागीय वनाधिकारी सिद्धार्थनगर वीना तिवारी ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन दाता है। वृर्षों से हमे तमाम जीवनोपयोगी वस्तुएं प्राप्त होती हैं। हमें वृर्षों का संरक्षण संवर्धन व विकास करना चाहिए। कार्यक्रम के उपरान्त पुष्प कुमार के प्रभागीय वनाधिकारी के दिशा निर्देशन में लोगों ने बुद्ध वन विहार पार्क में स्थित तालाब की साफ सफाई भी किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कवि पंकज सिद्धार्थ द्वारा पर्यावरण गीत से हुआ। कार्यक्रम का संचालन व आभार ज्ञापन सिद्धार्थ शंकर पाण्डेय ने किया। उक्त अवसर पर अमरनाथ सिंह क्षेत्रीय वन अधिकारी नौगढ़, मोहम्मद इलियास खान क्षेत्रीय वन अधिकारी इटवा, अजय कुमार शुक्ला क्षेत्रीय वन अधिकारी डुमरियागंज, सुशील कुमार क्षेत्रीय वन अधिकारी खेसरहा, शिव कुमार गुप्ता क्षेत्रीय वन अधिकारी बांसी व उनके समस्त स्टाफ व क्षेत्रीय नागरिक, स्कूली बच्चे व सामाजिक संस्था के प्रतिनिधि गण राणा प्रताप सिंह, श्रीधर पाण्डेय, ए0एफ0 सिद्दीकी, पिरामल फाउण्डेशन की ब्रूनर, पूर्व प्राचार्य प्रो0 के0पी0 त्रिपाठी, शिक्षक एसपी त्रिपाठी, टीम सेव एनवायरनमेंट के फाउण्डर आरिफ सिद्दीकी, इनवेटरअभिषेक कुमार चौधरी समेत तमाम लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button