गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

क्रिकेट प्रतियोगिता में निखर रही है ग्रामीण प्रतिभाएं: डॉ0 पवन मिश्रा

दैनिक बुद्ध का संदेश
खुनुवां/सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र शोहरतगढ़़ ग्राम पंचायत लुचुईया के टोला नड़ौरा गांव में स्थित खेल के मैदान में आयोजित नड़ौरा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का अन्तिम क्वार्टर फाइनल मैच का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एमएलसी प्रतिनिधि व प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष डॉ0 पवन मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि प्रधान प्रतिनिधि पिन्टू पटेल ने फीता काटकर शुभारम्भ किया। अन्तिम क्वार्टर फाइनल का मैच यंग इलेवन और किंग इलेवन के बीच खेला गया। किंग इलेवन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। किंग इलेवन टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 150 रन बनाये, जिसमें अमित ने सर्वाधिक 75 रन बनाये। यंग इलेवन के गेंदबाज श्यामपाल ने 02 विकेट लिया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आयी यंग इलेवन की टीम निर्धारित 10 ओवरों मे 80 रन ही बना पायीं, जिसमे युसूफ ने सर्वाधिक 38 रन बनाया। किंग इलेवन के गेंदबाज सूरज उपाध्याय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 03 विकेट झटके और किंग इलेवन के बल्लेबाज अमित उपाध्याय को उनकी शानदार 75 रनों की पारी के योगदान से मैन आफ द मैच चुना गया। तत्पश्चात पहला सेमीफाइनल मैच के मुकाबले में अलीगढ़वा और छतहरी के बीच खेला गया। छतहरी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। छतहरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों 104 रन बनाये, जिसमें विजय ने 18 रन बनाया। अलीगढ़वा के गेंदबाज अमित ने सर्वाधिक 03 विकेट लिया। वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आयीं अलीगढ़वा की टीम 9.4 ओवरों में 107 रन बनाकर लक्ष्य की प्राप्ति की। जिसमें अलीगढ़वा टीम के सुफियान ने सर्वाधिक 27 रन बनाकर नाबाद रहे और अपनी टीम को विजई बनाया। वहीं छतहरी की टीम से विजय को सर्वाधिक 03 विकेट लिया था। अलीगढ़वा टीम के सुफियान की बेहतरीन आल राउण्डर प्रदर्शन (27 रन और 02 विकेट) के योगदान से मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर डॉ0 पवन मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में असीम प्रतिभागी छुपी हुई है। ऐसे मंच से उन्हें अपने प्रतिभा प्रदर्शन का मौका मिलता है। खेल से स्वास्थ्य ठीक रहने के साथ-साथ मनुष्य का शारीरिक विकास ठीक ढंग से होता है। वहीं पिन्टू पटेल ने कहा कि खिलाड़ियों को हार-जीत का परवाह न करते हुए खेल प्रतिभागिताओं में प्रतिभाग अवश्य करनी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र से निकली हुई खेल प्रतिभाएं एक न एक दिन क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। वहीं टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष अमित उपाध्याय, उपाध्यक्ष गोलू उपाध्याय तथा कमेटी सदस्य संदीप, निखिल, निलेश, रुपेश त्रिपाठी, स्कंद, सुन्दरम, साईराज, कालीचरन, इन्द्रजीत आदि ने सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह टूर्नामेंट क्षेत्र की उभरती खेल प्रतिभाओं को एक मजबूत मंच प्रदान करेगा। नड़ौरा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक अंशिका फर्टिलाइजर एण्ड ट्रेडर्स के प्रोपराइटर विवेक उपाध्याय एवं समाजसेवी संजय मिश्रा रहे। इस अवसर पर ग्रामीण सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!