उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
महिला थाना नें 01 परिवार को बिखरने से बचाया

सिद्वार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डा0 अभिषेक महाजन के निर्देश पर गुरुवार को महिला थाना सिद्धार्थनगर पर परिवार परामर्श केन्द्र/नई किरण(टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल कार्यक्रम) का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 02 पत्रावली विचारार्थ प्रस्तुत हुई। जिसमें परामर्श के बाद 01 पत्रावली का सफल निस्तारण कर 01 परिवार को बिखरने से बचाया गया। वहीं 01 पत्रावली में वार्ता प्रचलित है। 01 परिवार को बिखरने से बचाने में थानाध्यक्ष शाइस्ता, उप निरीक्षक रामनारायण शुक्ला, महिला हेड कांस्टेबल सविता सिंह, महिला हेड कांस्टेबल सत्या त्रिपाठी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस दौरान निस्तारित पत्रावली में पूजा पत्नी रामधनी निवासी बेलउख थाना ख़ेसरहा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर था।




