गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायतों का ट्रेक्टर से जिलाधिकारी संजीव रंजन ने किया दौरा

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड भनवापुर के बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायत जुड़ी कुंइयां, बिजौरा, खन्ता आदि विभिन्न गांवो का जिलाधिकारी संजीव रंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगो से वार्ता की गयी।

जिलाधिकारी ने संबधित तहसीलदार को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित गांवो में नाव की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करे। इसके साथ ही जुड़ी कुइंया में स्टीमर की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। डाक्टरो द्वारा कैम्प करने तथा गांवो में दवा बांटने का निर्देश दिया। बाढ़ प्रभावित गांवो के लोगो को किसी भी प्रकार की समस्या नही होनी चाहिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बाढ़ प्रभावित लोगो को राहत सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

 

Related Articles

Back to top button