गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

बर्डपुर : मनुष्य की जिंदगी परमात्मा की बंदगी करना है-महात्मा राम जन्म

दैनिक बु़द्ध का संदेश
बर्डपुर,सिद्धार्थनगर। संत निरंकारी मिशन के तरफ से ककरहवा के बरगदवा में मंगलवार को सतसंग का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि वाराणसी के सेवादल संचालक महात्मा राम जन्म ने कहा मनुष्य की जिंदगी परमात्मा की बंदगी करना है। सेवादल संचालक ने कहा सुख, शांति, अमन, प्यार मोहब्बत बनी रहे इसके लिए लोग 18 से 20 घंटे कार्य कर रहे हैं। सभी को बढिया खाना कपड़ा चाहिए, अच्छा जीवन चाहिए किस लिए इसका जबाब किसी के पास नही है। बिन सतसंग के परमात्मा की प्राप्ति नही हो सकती हैं। निरंकारी मिशन साक्ष्य के साथ व्यवहारिक बात करता हैं। हवा हवाई नही, किसी भी महात्मा से मिलकर प्रमाण ले सकते हैं।मंदिर कहा बनाना है जमाना नही समझ पाया। मन को मंदिर बनाना है जिसमे भगवान की मूरत स्थापित हो।

जिनकी उतपत्ति परमात्मा से है वह उसका अंश हैं। शरीर साधन हैं इस मूल में समा जाने का साधन हैं। इसको छोड़कर ही आगे बढ़ा जा सकता हैं। परमात्मा से मिलने के लिए शरीर जरूरी हैं। भगवान की जरूरत हो न हो लेकिन सुख, शांति की सभी को जरूरत हैं। शरीर से ज्यादे कीमत की कोई वस्तु संसार मे नही हैं। लेकिन शरीर में सास होनी चहिए। जिसका मालिक केवल ईश्वर है। किसकी कितनी सासे हैं यह मालिक के हाथ मे हैं। ईश्वर के घर का दरवाजा सतगुरु का चरण होता हैं। युगों युगों का प्रमाण हैं जो गुरु के चरण में आया उसे भगवान जरूर मिल गए। फूल को मसलने में देर हैं लेकिन भगवान को जानने में देर नही हैं। संतसंग को संबोधित करते हुए नेपाल के ज्ञान प्रचारक कृष्ण कन्हैया पाठक ने कहा जिनको परमात्मा के दर्शन की प्यास लगी हैं। वह जरूर सतसंग में पहुचेगा। जिनकी हम पूजा इबादत करते हैं उस प्रभु परमात्मा की जानकारी कर लेना जरूरी हैं। आयोजक महात्मा भीखी चौधरी ने सभी का सेवा सत्कार किया। संचालन राम सुमेर, मुखी डा. राजाराम यादव, राम कुमार, श्रवण कुमार, संदीप, राम राज राही, राम औतार, संतराम प्रधान प्रतिनिधि मुलायम सिंह आदि लोगो ने अपने बिचार रखें। इस अवसर पर तमाम निरंकारी श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button