गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

गोंडा बहराइच रेल मार्ग पर युवक का मिला शव ; शव के शिनाख्त में जुटी पुलिस

दैनिक बुद्ध का सन्देश

पयागपुर | पयागपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार के दिन गोंडा बहराइच रेल मार्ग पर एक युवक का शव मिला | सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराई लेकिन मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी | मिली जानकारी अनुसार गोंडा-बहराइच रेल प्रखंड पर पयागपुर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव गुरुवार सुबह लोगों ने देखा।मृतक के शरीर पर गहरे चोट के निशान थे। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के लोगों से मृतक की पहचान करवाई, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है। प्रथम दृष्टया ट्रेन से कटकर युवक की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि शव की पहचान के लिए जिला मुख्यालय स्थित मर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है। इसके बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!