गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

चेकिंग के दौरान शोहरतगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ा वांछित अभियुक्त

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर।शोहरतगढ़ थाना पुलिस ने वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी में सफलता हासिल की है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी के निर्देशन में की गई।प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव व पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 44/26, धारा 87, 69, 351(3) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त राहुल चौहान (26) पुत्र स्व. बसंत चौहान, निवासी ग्राम कलनाखोर थाना खेसरहा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे सुबह करीब 8रू05 बजे खुनुवा मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त की काफी समय से तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव, कांस्टेबल प्रभाकर यादव व कांस्टेबल राधेश्याम चौहान शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!