गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच के युवक का औरंगाबाद में रेलवे ट्रैक के पास मिला शव, जवान बेटे का शव देखते ही मां-बाप हुए बेसुध

दैनिक बुद्ध का संदेश
बहराइच। जनपद बहराइच के फखरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रसूलपुर पैदामिन पुरवा निवासी अफरोज पुत्र नईम (उम्र लगभग 30 वर्ष) की महाराष्ट्र के औरंगाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अफरोज औरंगाबाद में एक होटल में खाना बनाने का काम करता था और रविवार को अपने घर लौटने के लिए निकला था। इसी दौरान औरंगाबाद में रेलवे ट्रैक के पास उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के पास मिली एक परची पर लिखे मोबाइल नंबर के जरिए औरंगाबाद पुलिस ने घटना की सूचना उसके पिता नईम को दी। सूचना मिलते ही पिता नईम गांव के अन्य लोगों के साथ औरंगाबाद पहुंचे, जहां अस्पताल में अपने जवान बेटे का शव देखकर वह फूट-फूटकर रो पड़े। सोमवार को औरंगाबाद पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव पिता नईम के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद मंगलवार देर शाम एंबुलेंस से शव को लेकर परिजन फखरपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव पहुंचे। गांव में अफरोज का शव पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शव देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने परिजनों को ढांढस बंधाने का प्रयास किया, लेकिन बेटे की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, वहीं परिजन मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!