गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : धान की नर्सरी में पानी और खरपतवार का रखे ध्यान

दैनिक बुद्ध का सन्देश
उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। इन दिनों किसान भाई खरीफ फसल की बुआई की तैयारी में जुट गए है। खरीफ की मुख्य फसल धान है। धान की नर्सरी डालने का क्रम इन दिनों चल रहा है। नर्सरी की उचित देखभाल अतिआवश्यक है। एक बातचीत में जिला कृषि रक्षा अधिकारी विवेक दूबे ने बताया कि खरीफ का मौसम चालू हो गया है। इस समय किसानों के लिए गर्मी की चुनौतियां है। किसान अपने खेत में धान की नर्सरी लगा रहे है।

नर्सरी के लिए पानी की समस्या भी उत्पन्न हो रहा है । धान की।फसल की रोपाई जून के अंत एवं जुलाई के शुरआत में हर हाल में कर लेना चाहिए । किसान भाइयों को विशेष ध्यान देना चाहिए कि जमीन सूखने न पाए। समय समय पर पानी देते रहे। खरपतवार की सफाई करते रहे। समस्या होने पर कृषि विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले।

Related Articles

Back to top button