गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

इंडो नेपाल बॉर्डर पर पुलिस व एसएसबी के संयुक्त टीम ने पैदल ग्रस्त कर लिया जायजा

दैनिक बुद्ध का संदेश/राजेश श्रीवास्तव
बलरामपुर। नेपाल में बिगड़ते हालात को देखते हुए भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा तंत्र को और अधिक प्रभावी एवं समन्वित बनाने के उद्देश्य से 9वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बलरामपुर के कार्यक्षेत्र अंतर्गत सीमाचौकी कोइलाबास में दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा संयुक्त गस्त एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर 09वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की ओर से कुमुद रंजन, द्वितीय कमान अधिकारी, तथा सुजीत कुमार, सहायक कमांडेंट, के साथ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, बृज नंदन राय, तथा नेपाल के उपनिरीक्षक दामोदर दागी, प्रभारी एपीएफ कोइलाबास सहित दोनों देशों के अन्य पुलिस अधिकारी एवं सशस्त्र सीमा बल के जवान सम्मिलित रहे। संयुक्त गश्त के दौरान सीमा क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया गया और नेपाल के वर्तमान सुरक्षा परिवेश को ध्यान में रखते हुए विभिन्न चुनौतियों एवं उनके समाधान पर गंभीर विमर्श किया गया। चर्चा के प्रमुख बिंदुओं में सीमा प्रबंधन को सुदृढ़ करना, अवैध गतिविधियों की रोकथाम, मानव एवं मादक पदार्थ तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण, तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं सद्भाव बनाए रखना शामिल रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!