गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

नया वर्ष सम्बद 2082 में सूर्य के राजा व मंत्री दोनों होने से फसल की पैदावार होगी अच्छी

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। नया वर्ष सम्बद 2082 में सूर्य के राजा और मंत्री दोनों होने से वर्षा अधिक होगी तथा देश में अमन-शान्ति बनी रहेगी। सोना, चांदी, पीतल, लोहा, तांबा आदि धातुओं की कीमतों में वृद्धि होगी। इस वर्ष दो सूर्य ग्रहण लगेगा, परन्तु दोनों भारत में नहीं दिखाई देगा। दो चंद्र ग्रहण भी लगेंगे, जो दोनों भारत में प्रभावी होगा। इस वर्ष प्रचण्ड गर्मी रहेगी तथा फसल की पैदावार अच्छी होगी, लेकिन जल स्तर नीचे चला जायेगा। पुजारी सत्य प्रकाश शुक्ला ने नया पंचांग पढ़कर बारह राशियों पर पड़ने वाले लाभ हानि के बारें में विस्तृत रूप से बताया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला कार्यवाह राममिलन त्रिपाठी को श्रीराम जानकी मन्दिर कमेटी के रामसेवक गुप्ता ने अंग वस्त्र व मन्दिर के पुजारी सत्य प्रकाश शुक्ला ने पंचांग देकर सम्मानित किया और श्रीराम जानकी मन्दिर कमेटी की तरफ से प्रसाद में ठंडई वितरण किया गया। इस दौरान राम मिलन त्रिपाठी, नपं0 अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, अग्रवाल, त्रिलोकी पाण्डेय, फूलचन्द्र गुप्ता, शिवशंकर उमर, किशोरी लाल गुप्ता, रामसेवक गुप्ता, जयप्रकाश वर्मा, सतीश मित्तल, बिष्णु बबूना, पंकज श्रीवास्तव, राजेश अग्रहरि, नरायन वर्मा, मनोज गुप्ता, सौरभ गुप्ता आदि लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!