गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सच्चिदानन्द मिश्रा भनवापुर मनाया गया पृथ्वी दिवस पौधे रोपित किए गए

भनवापुर। संविलयित उच्च प्राथमिक विद्यालय भनवापुर में पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों नें परिसर में स्थित शहीद भगत सिंह स्मृति उपवन में बच्चों द्वारा हरित धरा का संकल्प लेते हुए वृक्षारोपण किया गया। सहायक अध्यापक अखिलेश सिंह ने विद्यालय उपवन के पांच पेड़ों के चारों ओर ट्री गार्ड लगाया गया। बच्चों में श्ऑवर पावर, ऑवर प्लेनेटश् थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता करायी गयी। प्रतियोगिता में आठवीं कक्षा की पूजा यादव प्रथम, सातवीं कक्षा की साधना द्वितीय व छठीं कक्षा की जानवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी बच्चों ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर पृथ्वी को हरित ग्रह बनाने का संकल्प लिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. चन्देश्वर यादव, सहायक अध्यापक अखिलेश सिंह, लाल बहादुर, अमरावती चौधरी, नवरत्न वरुण एवं शिक्षामित्र राम मूरत यादव व विद्यालय ईको क्लब के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!