भारतीय किसान यूनियन ने तहसीलदार को दिया 16 सूत्रीय ज्ञापन

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। भारतीय किसान यूनियन अम्बावता की जिला सिद्धार्थनगर इकाई ने शुक्रवार को तहसीलदार शोहरतगढ़़ को 16 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। गौरतलब हो कि भारतीय किसान यूनियन अम्बावता की जिला सिद्धार्थनगर इकाई की मासिक पंचायत जिला अध्यक्ष राजेश दूबे के नेतृत्व एवं जिला उपाध्यक्ष श्रवण कुमार कश्यप की अध्यक्षता में शुक्रवार को किसान समस्याओं को लेकर यूरिया के कालाबाजारी सहित तमाम बिन्दुओं के तत्वाधान में किसान पंचायत लगाया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष बलरामपुर और बलरामपुर के तमाम कार्यकर्ता की उपस्थिति में अत्यन्त गौरवपूर्ण रहा। वहीं किसान पंचायत बैठक में जिले में हो रही यूरिया की कालाबाजारी पर किसानों का काफी आक्रोश होना और राजस्व विभाग के तमाम अनियमिताओं के समाधान पर बल दिया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सिद्धार्थनगर राजेश दूबे, मंडल उपाध्यक्ष बरी प्रसाद शुक्ला, जिला अध्यक्ष बलरामपुर जितेन्द्र मिश्रा, जिला महासचिव भोला यादव, ब्लाक अध्यक्ष तुलसीपुर पुजारी गौतम, ब्लाक अध्यक्ष शोहरतगढ़ राम लौटन, भारत प्रसाद यादव श्रीप्रभु सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहें।




