उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
पुलिस ने लोगों को साइबर अपराध की जानकारी देकर किया जागरूक

मिश्रौलिया/सिद्धार्थनगर। थानाध्यक्ष मिश्रौलिया राजेश तिवारी निर्देशन पर बुधवार को चौकी प्रभारी चेतिया उप निरीक्षक प्रदीप चौहान, उप निरीक्षक छविनाथ राम, कांस्टेबल सन्तोष कुमार सिंह, कांस्टेबल आशुतोष सिंह व महिला कांस्टेबल अनुराधा गुप्ता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चेतिया में लोगों को एकत्रित कर साइबर क्राइम से बचाव हेतु, 1930 तथा ूूू.बलइमतबतपउम.हवअ.पद, ब्म्प्त् पोर्टल का उपयोग करने तथा नये कानून के सम्बन्ध में बताया गया। इसके अतिरिक्त महिला आरक्षी द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्पलाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन 108 एम्बुलेंस हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन हेल्पलाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।




