गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशबहराइचब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पयागपुर : पयागपुर कांग्रेस भवन के बचाओ को लेकर राज्यपाल को भेजा मांगपत्र

दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर। प्रख्यात स्वाधीनता संग्राम सेनानी एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष व संस्थापक सदस्य दादा भाई नौरोजी के जयंती पर जिला कांग्रेस सेवादल के तत्वावधान में कांग्रेस भवन पयागपुर के सक्षम कांग्रेस भवन बचाओ सत्याग्रह करके उप जिलाधिकारी पयागपुर के माध्यम से राज्यपाल को नौ सूत्रीय मांगपत्र भेजा गया। कार्यक्रम की शुरुआत दादा नौरोजी के चित्र पर माल्यार्पण करके सामूहिक रूप से शैल्यूट किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता विनय सिंह ने कहा कि दादा भाई नौरोजी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक सदस्य तथा कई बार अध्यक्ष रहने के साथ साथ स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा कांग्रेस भवन पयागपुर के साथ छेड़छाड़ करके उसमें लगा शिलान्यास पट को गायब कर दिया गया है। जिस पर अभी तक शासन प्रशासन के कानों में जूं तक नही रेंगा है। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बहराइच भ्रमण के दौरान उन्होंने सम्पूर्ण तथ्यों से अवगत कराया गया है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवाबगंज के अध्यक्ष रामदीन गौतम, मुकुंद जी शुक्ल शेरा, लायकराम तिवारी एडवोकेट, इन्द्र कुमार यादव दाण्डी यात्री, राम नरेश यादव, परशुराम गुप्ता, विष्णु यादव लाल जी गिरि करमचंद गोस्वामी, आदि नेताओं ने अपने अपने विचार ब्यक्त करते हुए जहाँ दादा भाई नौरोजी को नमन करते हुए उनके कृतित्व व ब्यक्तित्व पर प्रकाश डाला वही कांग्रेस भवन पयागपुर के साथ हो रहे छेडछाड व अवैध अतिक्रमण पर घोर आक्रोश व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!