गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : जिला स्तरीय पोषण समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में जिला स्तरीय पोषण समिति एवं विभागीय कार्याे की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा विगत माह के बैठक की अनुपालन आख्या की समीक्षा की गयी।

आंगनबाड़ी केन्द्रो पर शौचालय निर्माण के प्रगति की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने संबधित अधिकारी को शेष शौचालयों का निर्माण कार्य पूर्ण कराने तथा शेष आंगनबाड़ी केन्द्रो पर बाला पेंन्टिंग कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही साथ आंगनबाड़ी केन्द्रो के भवन निर्माण के प्रगति की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने सीडीपीओ को सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण करने करने का निर्देश दिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी को जिला पोषण समिति, विकास खण्ड स्तरीय पोषण समिति तथा सेक्टर स्तरीय बैठक कराने हेतु कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समस्त सी.डी.पी.ओ. को निर्देश दिया कि कुपोषित बच्चो को चिन्हित कर पोषित बच्चो की श्रेणी में लाने हेतु तथा अति कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री तथा आशा को निर्देश दिया कि एनीमिया ग्रसित बालिकाओ को चिन्हित कर उन्हें पोषाहार/दवा उपलब्ध कराये। समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी को निर्देश दिया कि क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। ब्लाक स्तरीय अधिकारियों को आंगनबाड़ी केन्द्रो को गोद लेने हेतु निर्देश दिया। इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 विनोद कुमार अग्रवाल, डी0सी0मनरेगा संजय शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभांगी कुलकर्णी, सी0डी0पी0ओ0 व अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!