गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

श्याम जायसवाल ने संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह से की शिष्टाचार भेंट-मुलाकात

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश कार्यालय पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने शनिवार को प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह से शिष्टाचार भेंटकर हर्ष व प्रकाशोत्सव के पावन पर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह से विधानसभा शोहरतगढ़ के विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। जिस पर प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने भाजपा नेता श्याम जायसवाल से विधानसभा शोहरतगढ़ क्षेत्र में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बिषय भी चर्चा किया। वहीं भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने कहा कि प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के मार्गदर्शन में भाजपा संगठन और अधिक सशक्त एवं जनसेवी बने, यही कामना करता हूँ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!