गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

कृष्णानगर पैसेंजर गेट से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ भारतीय युवक गिरफ्तार

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। पड़ोसी देश नेपाल के जिला कपिलवस्तु के कृष्णानगर नगर पालिका के वार्ड नम्बर-02 के यात्री द्वार से एक भारतीय युवक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि नेपाल की पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान बताया कि 25 बर्षीय सोनू कुर्मी निवासी लाजा बाजार खड्डा, जिला कुशीनगर उ0प्र0 भारत को 7 जुलाई को अपराह्न करीब 3.30 बजे कृष्णानगर नगर पालिका के वार्ड नम्बर-02 में यात्री गेट के पास चोरी की मोटरसाइकिल के साथ हिरासत में लिया गया। पुलिस उपाधीक्षक मोहनमणि अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार सोनू कुर्मी को आवश्यक पूछताछ के लिए क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय कृष्णानगर लाया गया है तथा आगे की जांच जारी है। अधिकारी ने बताया कि कपिलवस्तु जिला न्यायालय द्वारा रिमांड बढ़ाये जाने के बाद से पूछताछ जारी है। जिला पुलिस कार्यालय कपिलवस्तु के अनुसार कृष्णानगर नगर पालिका-11 सरफर निवासी रामनाथ चौधरी के नाम से पंजीकृत एक मोटरसाइकिल 7 जुलाई को दोपहर लगभग 3 बजे चोरी हो गई थी। क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय कृष्णानगर ने एक शिकायत प्राप्त होने के बाद एक तलाशी अभियान शुरू किया था कि कृष्णानगर-1 के मड़हा में आरटीओ रोड अनुभाग से नम्बर प्लेट लू 22 पीए 7497 वाली एक नीले रंग की बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!