जनजाति क्षेत्र में निकाला गया मंगल कलश शोभा यात्रा

पचपेड़वा। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार में 2026 में होने वाले शताब्दी समारोह के क्रम में आज गायत्री परिवार पचपेड़वा के जनजाति (थारू) बाहुल्य ग्राम गोड़नी में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार के आयोजन का शुभारंभ मंगल कलश शोभा यात्रा के साथ की गई। कलश यात्रा का आरंभ कार्यक्रम स्थल काली माता मंदिर से प्रारंभ होकर ग्राम पंचायत सेमरहवा के गांवों गोड़नी के साथ मड़नी और सड़नी में संपन्न हुई। कलश का पूजन पचपेड़वा ब्लॉक प्रभारी श्री कृष्ण कुमार पांडे और गैंसडी ब्लॉक प्रभारी श्री राधे गोविंद गुप्ता जी द्वारा कराया गया। कलश यात्रा में एक नशा उन्मूलन की झांकी श्री रमेश अग्रहरि के सौजन्य से दिखाई गई. इसी कथा क्रम में आज द्वितीय दिवस की प्रातः बेला में 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शांतिकुंज प्रतिनिधि के रूप में श्री गुलाबचंद भारती, सत्यप्रकाश शुक्ला और कृष्ण कुमार पांडे जी ने कर्मकांड सहित विभिन्न मंत्रों की आहुतियां समर्पित कराई और राष्ट्र को सबल बनाने की प्रार्थना की.इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गैंसडी बीजेपी मंडल अध्यक्ष अजय सैनी जी, सचिन सोनी, पचपेड़वा गायत्री परिवार महिला मंडल की प्रभारी मीना श्रीवास्तव, मंजू जायसवाल, कोकिला श्रीवास्तव बालेश्वर चौरसिया, बलवान, अंगनू , सुनीता जायसवाल, आयोजक अजय चौधरी, माता प्रसाद गुप्ता, स्थानीय ग्रामवासी सहित निकट के जनजाति समाज के लोगों की उपस्थिति सराहनीय रहा।




