गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दौरा कर लोगों की मदद का दिलाया भरोसा

दैनिक बुद्ध का संदेश
तुलसियापुर/सिद्धार्थनगर। लगातार वारिस होने कारण सैकड़ों गांवो में पानी घुस चुका है। इस बाढ़ के चलते ग्रामीणों साहित जानवरों की समस्या होने लगी है। विधायक विनय वर्मा ने शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गुलरगेजवा, पकडड़िहवा, रेकहट में बाढ़ से प्रभावित इलाक़ों का दौरा किया। उन्होंने नाव में सवार होकर अपने सहयोगियों के साथ उक्त सभी इलाकों बाढ़ के पानी से उत्पन्न समस्याओं को जाना तथा देवतुल्य जनता-जनार्दन जो कई जगह बाढ़ के कारण फंसे थे उनको खुद सहायता देकर सुरक्षित स्थान तक पहुँचाया।

और उनको हर संभव मदद पहुँचाने हेतु आवश्यक सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया। विधायक ने कहा कि इस निरीक्षण के दौरान पाया कि शासन और प्रशासन स्तर पर जो भी उच्च अधिकारी हैं उनको उनके नीचे के अधिकारियों द्वारा बाढ़ की मौजूदा भयावह स्थिति के बारे में अधूरी और ग़लत जानकारी दी जा रही है जिससे वो इसे हल्के में ले रहे हैं। एक जनप्रतिनिधि होने के नाते मैं महिनों से इन स्थितियों के बारे में जिलाधिकारी, पुलिस कप्तान व अन्य अधिकारियों को सूचित करता आ रहा हूँ। जिस बात की चिंता थी वही हुई और हमारे विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ के कारण चार लोगों की जान चली गई। मैं केवल अधिकारियों के संज्ञान हेतु मृतकों का विवरण सांझा कर रहा हूँ ताकि उनको सही मायनों में हालात का पता चले। बीते कल समय शाम 05.30 बजे नरेन्द्र पुत्र सुदामा ऊम्र-32 वर्ष अपनी पत्नी राजमती व अपनें दो बच्चों क्रमशः अनुष्का पुत्री नरेन्द्र उम्र-04 वर्ष अनामिका पुत्री नरेन्द्र उम्र-02 वर्ष निवासी ग्राम पचपेड़वा थाना कठेला समयमाता को अपने ससुराल (नेपाल) से अपने घर रिक्शे से जा रहा था। रास्ते में थाना ढेबरुआ क्षेत्रांतर्गत ढेबरुआदृइटवा मार्ग बिघउआ सड़क के ऊपर से बाढ के पानी का तेज बहाव होने के कारण असंतुलित होकर पानी में गिर गए जिससे चारो लोग पानी में बह गए जिनकी तलाश की जा रही है । यह घटना हृदयविदारक है। ढ़ेबरुआ प्रशासन व थानाध्यक्ष की लापरवाही से चार लोगों की जान चली गई। उनके द्वारा वक्त रहते उक्त मार्ग का निरीक्षण कर एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था की गई होती तो वो परिवार आज हम सबके बीच होता।

 

Related Articles

Back to top button